देवघर, अप्रैल 7 -- देवघर, प्रतिनिधि। नगर के रघुनाथ रोड अवस्थित एक विवाह भवन के समीप सोमवार सुबह फास्ट फूड की नई गुमटी में अचानक आग लग गई। आग से जलकर खाक हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार गुमटी के बगल में कचरे का ढेर लगा था। अज्ञात व्यक्ति द्वारा कचरे में आग लगा दी गई, जो धीरे-धीरे फैलते हुए फास्ट फूड की गुमटी तक पहुंच गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गुमटी जल गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के वक्त गुमटी बंद था। घटना में जान-माल की क्षति नहीं हुई। वहीं आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई, लेकिन दमकल पहुंचने से पहले स्थानीय लोगों ने सहयोग से आग पर काबू पा लिया। घटना के बाद आसपास के लोग जुट गए थे । हालांकि समय रहते आग पर नियंत्रण पाने से बड़ी घटना टल गई। खबर लिखे जाने तक गुमटी मालिक की ओर से घटना के संबंध में कोई बय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.