सहरसा, मई 21 -- सहरसा, हमारे प्रतिनिधि। नगर निगम क्षेत्र इन दिनों कचरे के ढेर में तब्दील होता जा रहा है। शहर के 46 वार्डों से लेकर मुख्य सड़कों और मोहल्लों तक हर तरफ गंदगी का अंबार लगा हुआ है। कई दिनों से कचरा नहीं उठाए जाने के कारण हालात बद से बदतर हो चुके हैं। शहर की सड़कों पर फैली सड़ांध और उड़ती गंदगी अब नगर निगम की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा कर रही है। सफाई व्यवस्था इस कदर चरमरा गई है कि लोगों का घर से निकलना तक मुश्किल हो गया है। कुछ दिन पहले सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म होने के बाद लोगों को उम्मीद थी कि हालात सामान्य होंगे, लेकिन निगम प्रशासन की सुस्ती और लापरवाही के कारण स्थिति जस की तस बनी हुई है। यह भी पढ़ें- गांवों में सफाई कर्मियों की कमी से गंदगीकचरे की समस्या शहर के कई इलाकों में कचरा कई दिनों से सड़क किनारे सड़ रहा है। ...