आगरा, अप्रैल 6 -- शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में नगर निगम में बल्क वेस्ट जनरेटर (बीडब्ल्यूजी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में शहर के प्रमुख संस्थानों, होटलों, अस्पतालों, स्कूलों और अन्य बड़े कचरा उत्पादकों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। नगर निगम अधिकारियों ने सभी बीडब्ल्यूजी को निर्देश दिए कि वे अपने परिसरों में उत्पन्न कचरे का स्रोत पर ही पृथक्करण सुनिश्चित करें। विशेष रूप से गीले और सूखे कचरे को अलग रखने और उनके वैज्ञानिक निस्तारण पर जोर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर रैंकिंग के लिए बड़े कचरा उत्पादकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। यदि बल्क वेस्ट जनरेटर अपने स्तर पर कचरा प्रबंधन की व्यवस्था मजबूत करते ह...