गुड़गांव, मई 4 -- गुरुग्राम,कृष्ण कुमार। उद्योग और वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर में कूड़ा निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वह सोमवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में नगर निगम और जीएमडीए के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे। इसमें जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा और निगम आयुक्त प्रदीप दहिया सहित दोनों विभाग के आला अधिकारी भी मौजूद रहे। बैठक के दौरान शहर की बुनियादी सुविधाओं-सड़क, ड्रेनेज, सफाई व्यवस्था और पेयजल आपूर्ति की बारीकी से समीक्षा की गई और जनता की शिकायतों के त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए। कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने आगामी मानसून सीजन को देखते हुए ड्रेनेज व्यवस्था की गहन समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी प्रमुख नालों की सफाई का काम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.