बेगुसराय, अप्रैल 5 -- बीहट। बरौनी प्रखंड के पिपरादेवस पंचायत के वार्ड नंबर 9 में शनिवार की शाम कचरे के ढेर में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। कचरे के ढेर से उठी आग की लपट देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। ग्रामीणों की सूचना पर बरौनी फायर स्टेशन से दमकल कर्मियों ने आकर आग पर काबू पाया और तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों ने बताया कि दमकलकर्मी समय से पहुंचकर आग पर काबू नहीं पाते तो भीषण अग्निकांड हो सकता था। स्थानीय लोगों ने दमकलकर्मी संजय कुमार सिंह, पिंटू कुमार, राजू रंजन, संजीव कुमार गुप्ता, अजय कुमार पासवान,चंदन कुमार की मुस्तैदी की सराहना की है। अग्निशमन कर्मियों ने फिलहाल एक महीने तक सावधानी बरतने की अपील की है। (नि.सं.)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...