कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप
सोनभद्र, मई 19 -- बीजपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय बीजपुर बाजार के उत्तरी पटरी पर सोमवार की रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब वहां मौजूद कचरे के एक बड़े ढेर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे आस-पास के रहवासियों और दुकानदारों में हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे सीआईएसएफ के दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। बीजपुर बाजार क्षेत्र में अचानक उठीं आग की लपटों और धुएं के गुबार को देखकर स्थानीय लोग दहशत में आ गए। यह एक व्यस्त बाजार क्षेत्र है इसलिए आस-पास की दुकानों और घरों पर खतरा मंडराने लगा। अनहोनी की आशंका को देखते हुए लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।स्थानीय नागरिकों ने बिना वक्त गंवाए तुरंत इसकी सूचना सीआईएसएफ के दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही सीआईएसएफ के फायर फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.