जौनपुर, अप्रैल 13 -- जौनपुर, कार्यालय संवाददाता। शहीद उमानाथ सिंह जिला चिकित्सालय की मोर्चरी के ठीक पीछे सोमवार को कचरे में पड़े नवजात बच्ची के शव को कुत्तों ने नोच दिया। यह देख लोग अवाक रह गए। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। हालांकि शाम तक यह पता नहीं चल सका कि बच्ची की मौत कैसे हुई, शव वहां किसने फेंका।मोर्चरी के पीछे कुछ कबाड़ बीनने वाले गए थे। तभी वहां कचरे के ढेर में एक काले रंग की पन्नी में बांधकर फेंका गया नवजात बच्ची का शव दिखा, जिसे कुछ कुत्ते नोंच रहे थे। यह भी पढ़ें- अगले जनम मोहे बिटिया न कीजो उन्होंने कुत्तों को मारकर भगाया। घटना की जानकारी भंडारी पुलिस चौकी को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। चौकी प्रभारी जयदीप ने बताया कि एक प्लास्टिक में बांधकर शव फेंका गया था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.