उरई, मार्च 12 -- उरई। कचरे के ढेर में सरकारी दवा मिलने के मामले में स्वास्थ्य महकमे ने जांच टीम गठित की है। बुधवार को कोंच के कैलिया बाईपास मार्ग पर एडबेंडाजोल के डिब्बे कचरे में मिले थे। सभी गोलियां सही थीं और वर्ष 2028 में एक्सपायरी थी। इतनी बड़ी संख्या में गोलियों से भरे डिब्बे सार्वजनिक स्थल पर पड़े होने से स्वास्थ्य महत्व में हड़कंप मचा हुआ है। जिम्मेदार अधिकारी या तो मीटिंग में है या बयान देने से बच रहे हैं। एसीएमओ, जालौन डॉ अरविंद भूषण ने कहा कि कोंच में एल्बेंडाजोल या सरकारी दवा के कचरे में मिलने पर जांच की जाएगी और जो भी दोषी होगा कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.