आदित्यपुर, मार्च 12 -- आदित्यपुर, संवाददाता। करीब एक सप्ताह के लंबे अंतराल के बाद आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में कचरा सफाई का कार्य फिर से शुरू हो गया है। कई दिनों से सफाई व्यवस्था ठप रहने के कारण शहर के विभिन्न इलाकों में कचरे का अंबार लग गया था। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जगह-जगह कचरे के ढेर और उससे उठने वाली दुर्गंध के कारण स्थानीय निवासियों में नाराजगी भी देखने को मिल रही थी। सोमवार को नगर निगम की टीम ने मुख्य सड़कों और चौक-चौराहों से कचरा हटाने का अभियान शुरू किया। इस क्रम में शेरे पंजाब चौक, इमली चौक, ब्राह्मण टोला बस्ती समेत आसपास के क्षेत्रों में निगम कर्मियों को जमा कचरे को उठाते और साफ-सफाई करते हुए देखा गया। जेसीबी और कचरा उठाने वाली गाड़ियों की मदद से कई स्थानों पर लगे कचरे के ढेर को हटाया गया।जिससे लो...