लखीसराय, फरवरी 12 -- लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। शहर में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की समस्या दिन बदिन गंभीर होती जा रही है। नगर परिषद द्वारा अबतक स्थायी डंपिंग यार्ड की व्यवस्था नहीं किए जाने के कारण शहर के कई वार्डों में खुले स्थानों और सड़क किनारे कचरा फेंका जा रहा है। नतीजतन शहर के अधिकतर वार्ड अघोषित डंपिंग यार्ड में तब्दील होते जा रहे हैं। स्थानीय लोग दुर्गंध और गंदगी से परेशान हैं तथा प्रशासन से शीघ्र समाधान की मांग कर रहे हैं। सबसे चिंताजनक स्थिति वार्ड नंबर 27 की है, जहां सड़क किनारे नियमित रूप से कचरा फेंका जा रहा है। राहगीरों को वहां से गुजरना मुश्किल हो गया है। कूड़े के ढेर से उठने वाली बदबू आसपास के घरों तक पहुंच रही है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद स्थायी समाधान नहीं निकाला गया। सफाईकर्मी कभी-कभार क...