उरई, दिसम्बर 27 -- उरई। लगातार मिल रही शिकायतों पर मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने सख्ती बरती है। डीआरएम के निर्देश पर सीनियर डीईएम ओएण्डएफ गौरव ने उरई रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और एसएस एसके खरे को कडे़ निर्देश दिए कि वह हर रोज मानीटरिंग करें। अगर कहीं पर सफाई व्यवस्था गड़बड़ पाई जाती है तो संस्था पर जुर्माना लगाते ही कड़ी कार्रवाई की जाए। बताया गया है कि कचरे की समस्या का निदान करने के लिए 800वर्ग फुट में कूडे़ घर का निर्माण कराया जाएगा। जगह चिन्हित करने के निर्देश दिए गए है। दो दिन पहले स्टेशन परिसर में सफाई के बाद कूडे़ को जलाने के मामले में डीआरएम अनिरुद्ध कुमार एक्शन मोड़ में आ गए है। उन्होंने शनिवार को सत्यता जानने के लिए अफसरों को भेजा। इसी क्रम में सीनियर डीईएम ने रेलवे स्टेशन का स्थलीय जायजा लिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.