मुजफ्फरपुर, अप्रैल 6 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 (10वां संस्करण) का अगले 15 अप्रैल से पहला चरण शुरू होगा। सर्वेक्षण के टूल किट के पैमाने पर रिहायशी गली-मोहल्लों, मेन रोड, बाजार से लेकर अन्य सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई की स्थिति को केंद्रीय टीम परखेगी। इसको लेकर नगर निगम कई स्तरों पर तैयारी में जुटा है। खासतौर पर रिहायशी, व्यावसायिक, सार्वजनिक व अन्य इलाकों में नजर आने वाली सफाई ही निगम को नंबर दिलाएगी। हालांकि, मेन रोड से गलियों तक लगा कचरे का ढेर निगम को सर्वेक्षण में पलीता लगाएगा। कई इलाकों में गंदगी है। समय पर कचरे का उठाव नहीं हो रहा है।झिटकहियां की मार्बल गली के चांदनी चौक छोर के पास सड़क किनारे करीब दो महीने से कचरे का अंबार लगा है। स्थानीय रंजीत कुमार, सत्येन्द्र शुक्ला व अन्य के मुताबिक एनएच को शहर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.