सहारनपुर, फरवरी 22 -- होली पर्व को देखते हुए मिलावटखोरी और अस्वच्छ खाद्य पदार्थों पर शिकंजा कसते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, जनपद सहारनपुर की टीम ने विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान एक अवैध मसाला निर्माण इकाई को सील कर दिया गया तथा 1,19,760 रुपये मूल्य की 499 किलोग्राम खाद्य सामग्री जब्त की गई। टीम ने आजाद कॉलोनी, जहुरी मस्जिद के निकट संचालित अजीम पुत्र बाबू अहमद की मसाला निर्माण इकाई का सघन निरीक्षण किया, जांच के दौरान निर्माण प्रक्रिया, भंडारण व्यवस्था, साफ-सफाई और कच्चे माल की गुणवत्ता की पड़ताल की गई। मौके से संदिग्ध परिस्थितियों में पाए गए हल्दी पाउडर, मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर के तीन नमूने विधिवत संग्रहीत किए गए। निरीक्षण में बड़ी मात्रा में मसाला उत्पाद बिना समुचित लेबलिंग और अभिलेखों के भंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.