कचरा संग्रहण एवं अपशिष्ट प्रबंधन कार्यों की नियमित निगरानी आवश्यक: डीएम
अररिया, जून 3 -- अररिया, वरीय संवाददाता डीएम विनोद दूहन की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के सभी बीडीओ के कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में मुख्य रूप से लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण तथा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं सहित अन्य कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी ने अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई (डब्ल्यूपीयू) निर्माण कार्य की स्थिति की जानकारी ली। जिन ग्राम पंचायतों में भूमि विवाद के कारणों से निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो सका है, वहां संबंधित पंचायतों के मुखिया के साथ बैठक कर भूमि संबंधी समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने तथा भूमि चयन की प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने का निर्देश दिया गया।बैठक में घर-घर से कचरा संग्रहण व्यवस्था पर व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.