लातेहार, मार्च 29 -- लातेहार। शहर के गायत्री मोहल्ला जाने वाली गली के बाहर सड़क किनारे कचरा फेंके जाने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जमा कचरे से उठने वाली दुर्गंध के कारण राहगीरों और आसपास के निवासियों का गुजरना मुश्किल हो गया है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में नियमित रूप से कचरा उठाव नहीं होने से स्थिति और खराब हो रही है। मोहल्ले के निवासी वीरेंद्र कुमार और निखिल कुमार सहित अन्य लोगों ने बताया कि कूड़ेदान की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण लोग मजबूरन सड़क किनारे ही कचरा फेंक रहे हैं। उन्होंने नगर प्रशासन से जल्द से जल्द कूड़ेदान की व्यवस्था करने और नियमित सफाई सुनिश्चित करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.