सहरसा, अप्रैल 13 -- सहरसा। सदर थाना क्षेत्र के सुलिंदाबाद वार्ड 43 निवासी रूबी देवी ने गांव के ही विनोद राय समेत अन्य लोगों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। आवेदन में उन्होंने बताया कि घर के आगे खाली जमीन में कचरा फेंकने से मना करने पर आरोपियों ने मिलकर उनके साथ मारपीट की, जिससे वे घायल हो गईं। परिजनों ने उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज जारी है। पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। इधर इस मामले में सदर थाना की पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पदाधिकारी ने कहा जांच कराते अग्रतर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...