गोरखपुर, जून 12 -- गोलाबाजार, हिन्दुस्तान संवाद। गोला थाना क्षेत्र के बरईपुरा उर्फ पड़ौली गांव में कचरा फेंकने को लेकर हुए विवाद में एक युवती, उसके दिव्यांग भाई और एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान उसके साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें भी की गईं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गुरुवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह घर के पास कचरा फेंकने गई थी। इसी दौरान गांव के अयूब, हसन, असद, नजमा खातून, सेजरा खातून और इस्ताक उर्फ बबलू समेत अन्य लोग वहां पहुंच गए। आरोप है कि सभी ने उसे घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों तथा ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। शोर सुनकर उसका दिव्यांग भाई अब्बास और गांव की मंजूरा देवी ब...