कौशाम्बी, मार्च 31 -- कोखराज थाना क्षेत्र के तरसौरा गांव की किरन श्रीवास्तव ने बताया कि 29 मार्च की सुबह पड़ोसन संगीता देवी उसके घर के सामने कचरा फेंक रही थी। इसका विरोध करने पर उसने अपने परिवार की शिमला देवी, निशा देवी व इनकी मां श्रीमती के साथ मिलकर पिटाई शुरू कर दी। पीड़िता के मुताबिक हमलावर महिलाओं ने उसकी बेटी तान्या को भी पीटा। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह जान बचाई। इलाज कराने के बाद पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर सीबी मौर्य ने जांच के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.