बागेश्वर, मार्च 27 -- जिलाधिकारी ने सभी निकायों को कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण को प्राथमिकता देने और अवैध डंपिंग स्थलों को समाप्त करने के निर्देश दिए। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और पुराने कचरे के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा भी की गई। नगर पालिका ने कचरा संबंधी शिकायतों के लिए क्यूआर कोड आधारित नई व्यवस्था शुरू की है, जिसके प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए गए। डीएम ने साफ कहा कि कचरा या प्लास्टिक जलाने पर सख्त कार्रवाई और जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फैलाने वालों के खिलाफ चालान बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता जनआंदोलन है और 'नमामि गंगे' के लक्ष्यों को पाने के लिए सभी विभागों को समन्वय के साथ काम करना होगा।राजनैतिक दलों से लिए सुझावनिर्वाचक नामावली के विशेष पुनरीक्षण को लेकर हुई बैठक में राजनीतिक दलों से सुझाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.