कन्नौज, फरवरी 9 -- कन्नौज। जहां चाह वहां राह। प्राथमिक विद्यालय फगुहा के नन्हें पर्यावरण मित्रों ने अपनी सूझबूझ और कड़ी मेहनत से राष्ट्रीय स्तर पर अपनी चमक बिखेरी है। कचरा प्रबंधन (वेस्ट मैनेजमेंट) पर किए गए उत्कृष्ट कार्यो के लिए विप्रो अर्थियन अवार्ड के लिए चयनित किया गया। विद्यालय ने यह उपलब्धि पहले प्रयास में हासिल की है। छात्रों ने गांव की समस्या को अपना मिशन, विप्रो अर्थियन प्रोग्राम के तहत विद्यालय की टीम-पियूष, निश्ला, राशि, आर्यन और तान्या ने अपने मार्गदर्शक शिक्षक शिशिर कुशवाहा के नेतृत्व में अपने ही गांव फगुहा के कचरा प्रबंधन को प्रोजेक्ट के रुप में चुना। बच्चों ने वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाते हुए गांव के विभिन्न क्षेत्रों से निकलने वाले कचरे का डेटा जुटाया। उसका वर्गीकरण करते हुए उसके प्रबंधन के उपाय खोजे। किसानों, सफाईकर्मियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.