गाज़ियाबाद, अप्रैल 19 -- गाजियाबाद, मोहित शर्मा। स्वच्छ भारत मिशन के तहत कचरा प्रबंधन में लापरवाही बरतने वाली ग्राम पंचायतों पर सख्ती की तैयारी है। जिन पंचायतों ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नहीं किया, उन्हें अब नोटिस जारी किए जाएंगे। इसके साथ ही संबंधित ग्राम सचिवों की जिम्मेदारी भी तय की जाएगी। यह निर्देश जिला पंचायतीराज अधिकारी ने जारी किए हैं।पंचायतों में अभियान चलाकर समय-समय पर साफ-सफाई कराई जाती है। अब पंचायतों में कचरे का प्रबंधन नहीं करने पर संबंधित पंचायत सचिवों के खिलाफ कार्रवाई होगी। विभाग इनके खिलाफ नोटिस जारी करेगा। कई ग्राम पंचायतों से कचरा निस्तारण की व्यवस्था ठीक न होने की शिकायतें लगातार सामने आ रही थीं।जिला पंचायती राज अधिकारी जाहिद हुसैन ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्रत्येक पंचायत को साफ-सफाई और कचरा प्रबंधन की व्यवस्थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.