दुमका, मई 28 -- जामा, प्रतिनिधि। जामा प्रखंड अंतर्गत चिकनियां पंचायत के चिकनियां काली मंदिर के समीप बुधवार को मुखिया संतोष पुजहर की अध्यक्षता में कचरा प्रबंधन को लेकर जागरूकता बैठक आयोजित की गई। बैठक में जल सहिया, ग्रामीण एवं दुकानदार उपस्थित थे। बैठक को संबोधित करते हुए मुखिया संतोष पुजहर ने सभी लोगों को स्वच्छता एवं प्लास्टिक मुक्त गांव बनाने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि घर और दुकानों से निकलने वाले ठोस कचरे एवं प्लास्टिक को इधर-उधर नहीं फेंकें। इसके लिए प्रत्येक घर में अलग से प्लास्टिक कचरा रखने हेतु थैला तैयार कर कचरे को संग्रहित करें। पंचायत की ओर से कचरा संग्रहण के लिए रिक्शा भेजा जाएगा, जिसमें लोग अपने घरों का जमा कचरा दे सकेंगे। उन्होंने बताया कि कचरा संग्रहण वाहन सप्ताह में दो दिन सोमवार एवं शुक्रवार को चलेगा। इसके एवज में र...