कचरा प्रबंधन के लिए बड़ी संख्या में प्रोफेशनल की जरूरत: प्रो. आलोक
धनबाद, सितम्बर 23 -- आईआईटी आईएसएम के डिपार्टमेंट ऑफ एनवायरनमेंटल साइंस एंड इंजीनियरिंग (ईएसई) स्थित ईआईएसीपी प्रोग्राम सेंटर में मंगलवार को वेस्ट ऑप्टिमाइजेशन प्रोफेशनल विषय पर तीन महीने के ग्रीन स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम (जीएसडीपी) सर्टिफिकेट कोर्स की शुरुआत हुई। मिनिस्ट्री ऑफ एनवायरनमेंट, फॉरेस्ट एंड क्लाइमेट चेंज (एमओईएफएंडसीसी), भारत सरकार के सहयोग से आयोजित यह प्रशिक्षण 20 दिसंबर तक चलेगा। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए ईएसई विभाग के हेड और ईआईएसीपी सेंटर के कोऑर्डिनेटर प्रो.आलोक सिन्हा ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में बढ़ती वेस्ट मैनेजमेंट की चुनौती से निपटने के लिए बड़ी संख्या में प्रशिक्षित प्रोफेशनल की जरूरत है। इस तरह के कार्यक्रम अर्बन लोकल बॉडीज की क्षमता बढ़ाने के साथ देश के स्वच्छता और सस्टेनेबिलिटी मिशन को भी मजबूती दे सकते हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.