रांची, दिसम्बर 23 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची के लालपुर केएम मलिक रोड निवासी हेमंत जोसेफ तिग्गा और उनके परिजनों के साथ बदमाशों ने मारपीट और लूटपाट किया। इस संबंध में हेमंत जोसेफ तिग्गा ने आयुष खाखा समेत अन्य के विरूद्ध लालपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। हेमंत ने पुलिस को बताया कि 21 दिसंबर को वह बाजार करने के लिए अपनी पत्नी के साथ घर से निकले। कुछ लोग आग ताप रहे थे। इसी में से एक युवक आया और कचरा नहीं फेंकने का बोर्ड उखाड़कर जला दिया। विरोध करने पर आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.