कचरा ढोने वाली गाड़ी से घर ले गए मृत महिला की लाश, सरकारी अस्पताल से नहीं मिली एंबुलेंस
छतरपुर, अगस्त 11 -- मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सरकारी अस्पताल से मृत महिला का शव कथित तौर पर कचरा ढोने वाले नगरपालिका के वाहन में ले जाना पड़ा। परिवार का आरोप है कि कई घंटे इंतजार के बाद भी शव ले जाने के लिए एंबुलेंस या शव वाहन नहीं मिला, जिसके बाद उन्हें नगरपालिका के ट्रैक्टर-ट्रॉली का सहारा लेना पड़ा। मामला बड़ा मलहरा सिविल अस्पताल का है। मृतका की पहचान रुखसाना खान के रूप में हुई है। रुखसाना चार जुलाई से लापता थीं। पांच अगस्त को उनका शव सूरजपुर रोड इलाके में एक कचरे के ढेर से बरामद हुआ था। पुलिस को महिला की हत्या की आशंका है। शव बरामद होने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए उसे बड़ा मलहरा सिविल अस्पताल भेजा था। यह भी पढ़ें- 'क्यों लाठियां मार रहे हो, सीधा गोली मारो....
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.