झांसी, जून 23 -- झांसी (बबीना)। कचरा फेंकने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें जिसमें दुकानदार ने दूसरे दुकानदार दंपति व बचाने आई उसकी बेटी को पीट दिया। मारपीट में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं किसानी इसका वीडियो बनाकर वॉयरल कर दिया। हालांकि आपका अपना हिन्दुस्तान ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करते है। वहीं घटना बबीना थाना क्षेत्र के बाजार में बाजार की बताई जा रही है। जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शास्त्री नगर निवासी संतोष ने बबीना थाने में शिकायती पत्र देकर बताया कि अपनी दुकान पर अपनी पत्नी और बेटी के साथ था। सामने विकास गोस्वामी, अशोक गोस्वामी और राजा गोस्वामी की दुकानें हैं। आरोप लगाया कि इन तीनों ने उसकी दुकान के बाहर कूड़ा डाल दिया। जब संतोष ने इसका विरोध किया, तो तीनों ने मिलकर पहले उसके साथ मारपीट की। जब उ...