गोरखपुर, अगस्त 26 -- सोनबरसा, हिन्दुस्तान संवाद। सोनबरसा बाजार में फोरलेन क्रासिंग के डिवाइडर पर स्थानीय लोगों द्वारा कचरा फेका जा रहा है। डिवाइडर को लोगों ने कचरा घर बना लिया है। उसी कचरें में सिग्नल लाईट टूटकर कई माह से गिरा पड़ा है। चौराहे के स्थानीय लोग कूड़ा कचरा फोरलेन क्रासिंग के डिवाइडर पर फेंक रहे हैं। कचरा के साथ खाने की वस्तुएं के कारण पशु फोरलेन क्रासिंग पर जा रहे हैं, जिससे कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना होने की आशंका है। एनएचआई विभाग के जिम्मेदारों ने इसे संज्ञान नहीं लिया। स्थानीय छेदी गुप्ता, राजू भुज, मंगुरी, जितेन्द्र सिंह, कमलेश गुप्ता, उदय कश्यप, राधेश्याम, विकास, मन्नी गुप्ता आदि ने एनएचआई विभाग से शीघ्र सिग्नल लाइट ठीक कराने और फोरलेन क्रासिंग के डिवाइडर से कूड़ा और कचरा साफ कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.