कुशीनगर, मार्च 17 -- कुशीनगर। रामकोला ब्लॉक के ग्राम सभा अमडरिया में पिछले 10 दिनों से कचरा उठाने वाली गाड़ी नहीं चल रही है। इससे जगह जगह कूड़े के ढेर लग गया है। गांव में गंदगी से ग्रामीणों में आक्रोश है। इसके लिए उन्होंने प्रधान प्रतिनिधि तैयब अली से शिकायत की है।लगभग 10 दिनों से गांव में कचरा वाहन खड़ा है और वो कचरा नहीं उठा रहा। कुछ महीनों पूर्व कुछ ग्रामीणों के अनशन करने पर कप्तानगंज उप जिलाधिकारी गांव में आई थी और मौजूदा समस्याओं के निस्तारण का भरोसा दिया था। उसके बाद कचरा उठाने के लिए गाड़ी की व्यवस्था गांव में की गई लेकिन 10 दिनों से गाड़ी खड़ी है। इस संबंध में प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि जल्द ही गाड़ी चलवायी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...