गिरडीह, अप्रैल 30 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। भाकपा माले नेता राजेश सिन्हा ने उप नगर आयुक्त से मिलकर शहर को गंदगी से निजात दिलाने के लिए कई मांगें रखीं। उन्होंने कहा कि आकांक्षा कचरा गाड़ियों व पोल्ट्री मुर्गा गाड़ियों को बिना ढ़के चलाया जा रहा है। जिससे रास्ते में गंदगी फैलती है और तेज दुर्गंध से लोग परेशान हैं। संक्रमण का खतरा भी बढ़ रहा है। राजेश सिन्हा ने मांग की है कि सभी नालियों को ढ़कने के लिए जल्द टेंडर निकालकर काम सौंपा जाए। पेयजल की लगातार समस्या को ठीक किया जाए। हर वार्ड में रोज फॉगिंग कराई जाए, क्योंकि अभी सिर्फ अफसरों के घरों में ही मशीन चलती है। यह भी पढ़ें- न्यू जनता कॉलोनी में नाले की सफाई की तैयारी उन्होंने बताया कि पुराने नगर निगम में अत्याधुनिक गाड़ियां व नई टेंपू सड़ने के कगार पर हैं, उन्हें बाहर निकालकर उपयोग में लाया जाए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.