जमशेदपुर, मार्च 25 -- मानगो में नगर की सरकार के कमान संभालने के बाद सफाई व्यवस्था पर खास ध्यान दिया गया है। मेयर सुधा गुप्ता के निर्देश के बाद पहले चरण में डोर टू डोर कचड़ा उठाव का सर्वे शुरू किया गया है। इसको लेकर मंगलवार को नगर निगम के कार्यालय में हुई बैठक के दौरान उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने किसी प्रकार की कोताही नहीं बरतने की चेतावनी दी। कचरा उठाव पर सर्वे के लिए सभी 36 वार्डों में एक- एक कर्मचारी को नियुक्त किया गया है जो प्रतिदिन क्षेत्र का भ्रमण करते हुए वार्ड पार्षद के साथ समन्वय स्थापित करते हुए कचड़ा उठाव वाली गाड़ी को लाइन अप करके भेजेंगे। ये कर्मचारी डोर टू डोर जाकर लोगों को जागरूक करेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 1 अप्रैल से सफाई व्यवस्था में बदलाव का लक्ष्य रखा गया है। बैठक में सहायक नगर आयुक्त, सिटी मैनेजर, सहायक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.