चक्रधरपुर, जून 8 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर नगर परिषद बोर्ड के गठन के 80 दिन पूरे होने पर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव एवं उपाध्यक्ष विजय कुमार साव ने रविवार को मीडिया के सामने योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी दी। शहर की सफाई व्यवस्था, विकास ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण, पेयजल व्यवस्था और बाजार क्षेत्र के विकास से जुड़े कई अहम बिंदुओं पर खुलकर अपनी बात रखी। नगर परिषद अध्यक्ष ने कहा कि कचरा उठाव की समस्या का स्थायी समाधान नहीं होगा, बल्कि इसके लिए डंपिंग यार्ड का निर्माण जरूरी है। रेलवे क्षेत्र को छोड़कर नगर परिषद के 18 वार्डों में सफाई व्यवस्था के लिए तीन-तीन सफाई कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। ये कर्मचारी संबंधित वार्ड पार्षदों की निगरानी में कार्य करेंगे। पिछले 80 दिनों में 100 विकास योजनाओं पर कार्य शुरू हो चुका है。 यह...