गोरखपुर, अप्रैल 10 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। बबीता और सुनीता गुरुवार को महापौर डॉ. मंगलेश कुमार श्रीवास्तव से मिलने नगर निगम कार्यालय पहुंची थी लेकिन वह दफ्तर में नहीं थे। दोनों ने बताया कि उन्हें जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करना है लेकिन फार्म इसलिए जमा नहीं हो रहा कि उनके पास डोर टू डोर कचरा जमा करने की 100 रुपये की रसीद नहीं है। उन्होंने सम्पत्तिकर जमा करने की रसीद दिखाई तब भी उनका आवेदन जमा नहीं हुआ। यह शिकायत अकेले बबीता और सुनीता की ही नहीं है। ऐसे तमाम लोग जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के नगर निगम के विभिन्न जोन और मुख्यालय का चक्कर काट रहे हैं। इसका कारण नगर निगम द्वारा सम्पत्तिकर की रसीद और डोर टू डोर कचरा उठान की रसीद जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अनिवार्य कर दिया है।नगर निगम के पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी ने कहा कि ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.