बेगुसराय, अप्रैल 19 -- बरौनी। रेल प्रशासन रेलवे कॉलोनियों में साफ सफाई को लेकर संवेदक को तैनात किया है। इसके लिए रेल विभाग हर महीने लाखों रुपए खर्च करता है ताकि रेलवे कॉलोनियों में रहने वाले रेलकर्मियों व उनके परिजनों को गंदगी से सामना नहीं हो सके। लेकिन, संवेदक की उदासीनता के कारण साफ सफाई में तो कोताही बरती ही जाती है, कॉलोनियों के कचरा को उठाने के बजाय यत्र-तत्र जला कर अपना पल्ला झाड़ लिया जाता है। जबकि नियम के मुताबिक कचरा को कॉलोनियों से उठा कर अन्य जगह डंप करना है। कचरा जलने से उठने वाले धुआं से लोगों का दम घूंटने की स्थिति बनी रहती है। यह भी पढ़ें- मंदिर के सामने कूड़े के ढेर इसके जवाबदेह अधिकारी भी बेपरवाह बने रहते हैं। इस संबध में एरिया मैनेजर रत्नेश कुमार ने बताया कि इसकी जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- कचरा प्रबंधन ...