पलामू, मई 30 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड-6 स्थित कचरवा डैम की मछली पालन के लिए प्रस्तावित बंदोबस्ती की न्यूनतम राशि 55 लाख रुपये निर्धारित किए जाने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और आदिवासी समुदाय के लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि इतनी अधिक राशि निर्धारण से वर्षों से मछली पालन कर आजीविका चलाने वाले आदिवासी महिला-पुरुष समूहों के समक्ष गंभीर संकट उत्पन्न हो जाएगा। वार्ड-5 की वार्ड पार्षद एवं जोन प्रभारी नीरा देवी ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि नगर निगम की निविदा में कचारवा डैम की बंदोबस्ती के लिए प्रतिवर्ष न्यूनतम 55 लाख रुपये की राशि तय की गई है। पूर्व में तीन वर्षों के लिए मात्र 70 से 80 हजार रुपये में समूहों को बंदोबस्ती दी जाती रही है। इतनी बड़ी बढ़ोतरी न व्यवहारिक है और न ही गरीब एवं आ...