बांका, अप्रैल 21 -- पंजवारा(बांका),निज प्रतिनिधि। पंजवारा एवं इसके आस-पास के इलाके में इन दिनों पीएचईडी विभाग की घोर लापरवाही का खमियाजा आम लोग को भुगतना पड़ रहा है।चिलचिलाती धूप और बढ़ती तपिश के बीच क्षेत्र के दर्जनों चापाकल शोभा की वस्तु बने हुए हैं,जिसे ठीक कराने की दिशा में विभाग पूरी तरह से उदासीन बना हुआ है।जिससे पेयजल के लिए ग्रामीण दर-दर भटकने को मजबूर हैं।ताजा मामला लौढ़िया खुर्द पंचायत के वार्ड नंबर 12 स्थित कचमचिया गांव का है।यहां लगा हुआ हैंडपंप पिछले कई महीनों से खराब पड़ा है।ग्रामीणों का कहना है कि सुबह होते ही पानी के लिए जद्दो-जहद शुरू हो जाती है।घर यह भी पढ़ें- तराई वाले इलाके में कई सरकारी चापाकल खराब,पानी के लिए हाहाकार की महिलाओं से लेकर बुजुर्गों तक को दूर-दराज से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने बताया कि चापाकल की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.