जहानाबाद, अप्रैल 2 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के कचनावा माध्यमिक विद्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें इंटर और मैट्रिक परीक्षा में अच्छे अंक लाने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। इंटर के आर्ट्स, साइंस और वाणिज्य में अच्छे अंक लाने वाले छात्र एवं मैट्रिक परीक्षा में तीन छात्र जो सबसे अधिक नंबर लाए थे। उन लोगों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर समन्वयक एवं प्रधानाध्यापक मिडिल स्कूल घनश्याम सिंह, हाई स्कूल के हेड मास्टर मो सजाद एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...