सीवान, अप्रैल 20 -- सिसवन। प्रखंड क्षेत्र के चैनपुर व कचनार गांव में भारतीय संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती समारोह का आयोजन किया गया। आयोजन से पहले शोभायात्रा के साथ झांकी निकाली गई व जुलूस सभा में तब्दील हो गई। कार्यक्रम के पहले अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम के अतिथियों ने बारी-बारी से बाबा साहब के जीवन संघर्षों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाकपा माले के जीरादेई के पूर्व विधायक अमरजीत सिंह कुशवाहा व मुखिया ओमप्रकाश यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब के बताए रास्तों पर ही चलकर समाज में फैली गैर बराबरी समाप्त कर समाज में समरसता व भाईचारा स्थापित किया जा सकता है। यह भी पढ़ें- बाबा साहब ने सर्व समाज को उनका अधिकार दिया है बाबा साहब सारे जाति धर्म समुदाय को समा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.