कटिहार, अप्रैल 28 -- डंडखोरा,संवाद सूत्र प्रखंड मुख्यालय के प्रांगण में प्रखंड विकास पदाधिकारी शुभम प्रकाश की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। खासकर महादलित टोलों को खुले में शौच से पूर्णतः मुक्त करने के लिए चलाए जा रहे अभियान की समीक्षा की गई। इस दौरान बीडीओ ने निर्देश दिया गया कि जागरूकता अभियान तेज करते हुए शौचालय के नियमित उपयोग को सुनिश्चित किया जाए।बैठक में प्रत्येक वार्ड में नियमित रूप से कचरा उठाव व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर भी जोर दिया गया। स्वच्छता को लेकर पंचायत स्तर पर निगरानी बढ़ाने तथा लोगों को स्वच्छ वातावरण के प्रति जागरूक करने की बात कही गई। यह भी पढ़ें- बीडीओ ने ग्रामीणों की सुनीं समस्याएं इस दौरान "स्व-जनगणना" को लेकर भी विशेष चर्चा हुई। उन्...