कचटा-बढ़ोड़ा सड़क निर्माण कार्य जल्द शुरु होगा
विकासनगर, जून 29 -- साहिया, संवाददाता। खत कोरू क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित सड़क और पुल निर्माण से जुड़ी समस्याओं के समाधान की दिशा में सोमवार एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों के प्रतिनिधिमंडल ने उप वन संरक्षक, लोक निर्माण विभाग साहिया के अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा कर वन विभाग से संबंधित व्यवहारिक बाधाओं को प्रमुखता से उठाया।
बैठक की जानकारी बैठक में पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने तकनीकी पहलुओं पर जानकारी दी। उप वन संरक्षक वैभव सिंह ने आश्वस्त किया कि एक सप्ताह के भीतर वन विभाग, लोक निर्माण विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम कचटा-बढ़ोड़ा सड़क का स्थलीय निरीक्षण करेगी और आवश्यक पिलर लगाकर सभी औपचारिकताओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा। इसके बाद सड़क निर्माण का प्रस्ताव वित्तीय स्वीकृति के लिए शासन को भेजा जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.