कचटा पहुंचने पर पुष्प वर्षा से किया महाराज का स्वागत
विकासनगर, मई 7 -- गुरुवार दोपहर 12.30 बजे कालसी ब्लॉक के खत सैली के दोहा गांव से निकली चालदा महाराज की प्रवास यात्रा शाम छह बजे कालसी ब्लॉक के खत कोरू के कचटा गांव पहुंची। ग्रामीणों ने देव पालकी और चिह्नों का पुष्प वर्षा के साथ धूप से आरती कर स्वागत किया। महाराज को लेने दोहा पहुंचे ग्रामीण एक जैसी वेशभूषा में जब महाराज की पालकी को कचटा के लिए लेकर निकले तो नजारा देखते ही बन रहा था। मुख्य सड़क के साथ ही जंगल और पगडंडियों से होते हुए सात घंटे की पैदल यात्रा के बाद शाम छह बजे महाराज की पालकी कचटा पहुंची। यहां देव बजगियों ने ढोल और बाजे पर देवधुन बजाई। पारंपरिक वेशभूषा में उपस्थित महिलाओं, पुरुषों ने धूप-दीप जलाकर पुष्प वर्षा कर महाराज की पूजा कर उनका स्वागत किया। चालदा महाराज के कचटा गांव पहुंचते ही लोगों की आंखें खुशी से छलक गईं। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.