बिहारशरीफ, मई 19 -- ककड़िया विद्यालय में 11 प्रशिक्षुओं को दी गयी विदाई डायट के छात्रों ने एक माह तक किया यहां से इंटर्नशिप फोटो: डायट नूरसराय: नूरसराय प्रखंड के ककड़िया मध्य विद्यालय में मंगलवार को विदाई समारोह में डायट के प्रशिक्षु शिक्षक। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। नूरसराय प्रखंड के ककड़िया मध्य विद्यालय में मंगलवार को इंटर्नशिप कर रहे डायट के 11 प्रशिक्षु शिक्षकों को विदाई दी गई। सभी प्रशिक्षु एक माह से यहां बच्चों को पढ़ा रहे थे।

प्रधानाध्यापक का संदेश प्रधानाध्यापक जितेन्द्र कुमार मेहता ने कहा कि एक शिक्षक सिर्फ अध्यापक या गुरु नहीं होता है। बल्कि, वह अपने शिष्य का भाग्य निर्माता होता है। इसलिए सभी छात्रों को वे अपना सबसे बेहतर देने का प्रयास करतें। ताकि, बच्चे चरित्रवान बन सकें। उन्होंने कहा कि आप युवा हैं। अपने नवाचार से हमेशा कुछ नया...