आजमगढ़, फरवरी 21 -- आजमगढ़, संवाददाता। मंडलीय चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक के प्रभारी के कक्ष में घुसकर धमकी देने का मामला सामने आया है। शनिवार की सुबह तीन लोगों ने उन्हें धमकी दी। धमकाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। इस मामले में ब्लड बैंक प्रभारी ने शहर कोतवाली में तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। मंडलीय चिकित्सालय के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. अनिल कुमार मौर्य का कहना है कि वे शनिवार की सुबह करीब नौ बजे वह अपने कक्ष में मौजूद थे। इसी दौरान तीन व्यक्ति उनके कक्ष में घुस आए। उन पर तमाम प्रकार के दबाव बना रहे थे। बाहर जाने के लिए कहने पर धमकी देने लगे। शहर कोतवाल ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.