गंगापार, फरवरी 18 -- यूपी बोर्ड की परीक्षा के प्रथम दिन हाईस्कूल हिन्दी व इंटर की हिन्दी परीक्षा में नकल रोकने के लिए विभागीय सचल दस्ता व सेक्टर मजिस्ट्रेट पूरी तरह सक्रिय रहे, लेकिन साइलेंट नकल नहीं रोक सके। सीसीटीवी कैमरे होने के बावजूद कुछ परीक्षा केन्द्रों में लगाए गए कक्ष निरीक्षक नकल कराने से बाज नहीं आए। एक केन्द्र के कक्ष निरीक्षक को सचल दस्ते ने नकल कराते पकड़ा, लेकिन मिन्नत के बाद छोड़ दिया। हालांकि इस कक्ष निरीक्षक को केन्द्र व्यवस्थापक ने ड्यूटी से बाहर कर दिया। हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा में कई केन्द्रों पर अनुपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या में इजाफा रहा। सेक्ट्रर मजिस्ट्रेट के रूप में क्षेत्र के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण करने पहुंचे नायब तहसीलदार नंदलाल ने बताया कि सुबह की पाली में उन्होंने टीम के साथ बाबू नवल किश...