कक्ष निरीक्षकों को पारिश्रमिक कम देने पर डीएम से शिकायत
बस्ती, जून 18 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिले में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्रवक्ता महिला पुरुष राजकीय इंटर कॉलेज प्रारंभिक परीक्षा 2025 बीते 14 जून को 14 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित कराया गया था।इसको सकुशल संपन्न कराने के लिए कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की गई थी। परीक्षा के उपरांत कक्ष निरीक्षकों को पारिश्रमिक 750 रुपये ही दिए गए, जबकि आयोग ने पारिश्रमिक एक हजार रुपए निर्धारित किए है। जिसमें प्रति कक्ष निरीक्षक 250 रुपये कम दिया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने डीएम से मिलकर इसकी जांच कराने व बकाया पारिश्रमिक दिलाने की मांग की है।उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई है। जिसमें बचे हुए रुपये शिक्षकों को नहीं दिया गया तो संगठन धरना-प्रदर्शन के लिए बाध्य होगा। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश मंत्री ध्रुव नारायण चौधरी, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.