जमशेदपुर, मार्च 28 -- झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने राज्य के सरकारी विद्यालयों में पढ़ रहे प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने के लिए मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना (सीएमएमएसएस) 2025-26 के क्रियान्वयन की घोषणा की है। इसका मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन शैक्षणिक रूप से उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं को वित्तीय सहायता प्रदान करना है, ताकि वे बिना किसी बाधा के अपनी उच्च शिक्षा जारी रख सकें। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के निर्देशों के तहत जारी इस पहल से राज्य के हजारों छात्र लाभान्वित होंगे। योजना के अंतर्गत चयनित होने वाले विद्यार्थियों को कक्षा 9 से लेकर कक्षा 12 तक की पढ़ाई के लिए सरकार द्वारा छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। चयन प्रक्रिया को पूर्णतः पारदर्शी और योग्यता आधारित बनाने के लिए विशेष राज्य स्तरीय प्रतियोगित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.