कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों को मिलेगा डिजिटल शिक्षण का लाभ
लखनऊ, मई 11 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। परिषदीय विद्यालयों में डिजिटल शिक्षण को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बेसिक शिक्षा विभाग का प्रयास लगातार जारी है। उच्च प्राथमिक, कम्पोजिट एवं पीएम श्री विद्यालयों में कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों को खान एकेडमी प्लेटफॉर्म के माध्यम से गणित एवं विज्ञान की डिजिटल पढ़ाई से जोड़ा जा रहा है। इसके तहत सभी विद्यालयों को साप्ताहिक समय सारिणी में गणित एवं विज्ञान के दो क्लास आईसीटी लैब में निर्धारित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि विद्यार्थी नियमित रूप से खान एकेडमी पर अभ्यास कर सकें। इससे बच्चों की अवधारणात्मक समझ मजबूत होगी और तकनीक आधारित शिक्षण को बढ़ावा मिलेगा। विभाग की ओर से शैक्षिक सत्र 2026-27 की तैयारियों के तहत विद्यार्थियों के पंजीकरण एवं अकाउंट एक्टिवेशन की प्रक्रिया भी समयबद्ध रूप से पूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.