दुमका, मार्च 16 -- डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, दुमका में कक्षा 6, 7, 8 एवं 9 में नामांकन हेतु प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त सम्पन्न हो गया। प्रभारी प्राचार्य सह केंद्राधीक्षक महेन्द्र राज हंस ने बताया कि झारखण्ड शिक्षा परियोजना निदेशक के निर्देशानुसार विद्यालय में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया।श्री राजहंस ने बताया कि प्रवेश परीक्षा शान्तिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त सम्पन्न हुआ।कहा कि इस प्रवेश परीक्षा में सफल होने वाले परीक्षार्थियों का मेधासुची एवं आरक्षण रोस्टर के आधार पर नामांकन लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...