कक्षा 4 की छात्रा से प्रधानाध्यापक ने स्कूल में की अश्लीलता, बीएसए ने लिया तगड़ा ऐक्शन
नई दिल्ली, जुलाई 23 -- उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां कक्षा चार की छात्रा के साथ विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक ने अश्लीलता की। छात्रा ने घर जाकर परिजनों को घटना बताई। घटना की शिकायत मिलने पर बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी को स्कूल भेजकर जांच कराई। इसमें शिक्षक दोषी पाया गया। उसे सस्पेंड कर दिया गया है। पीड़िता के परिजन और ग्रामीण शिक्षक पर एफआईआर दर्ज कराने और उसे जेल भेजने की मांग कर रहे हैं। मामला मैनपुरी विकासखंड क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय का है। गुरुवार को बीएसए से पीड़ित पिता ने शिकायत की कि उसकी बेटी विद्यालय में कक्षा चार की छात्रा है। वहां तैनात इंचार्ज प्रधानाध्यापक राकेश कुमार ने बुधवार को उसकी बेटी को कमरे में बुलाया और उससे अश्लीलता करने लगा। बेटी घबरा गई। वह घर आयी और परिजनों को पूरी घटन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.