मेरठ, अप्रैल 15 -- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 3 से 8 तक के छात्रों के लिए कंप्यूटेशनल थिकिंग (सीटी) और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) विषयों को मजबूत करने के उद्देश्य से नई संसाधन पुस्तकें जारी की हैं। इस बारे में एमपी जीएस शास्त्री नगर की प्रधानाचार्य और सीबीएसई सिटी कोऑर्डिनेटर सपना आहूजा ने सीबीएसई द्वारा जारी इन पुस्तिकाओं को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट http://cbseacademic.nic.in/ पर उपलब्ध कराया गया है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि ये संसाधन पुस्तकें नई गणित की किताबें नहीं हैं, बल्कि इन्हें एनसीईआरटी की मौजूदा गणित की पुस्तकों के साथ पढ़ाने के लिए तैयार किया है।निर्देश के अनुसार, विद्यालयों को गणित पढ़ाते समय इन पुस्तकों में दिए गए सीटी और एआई से जुड़े विषयों को भी शामिल करना होगा। इन पुस्तकों में ऐसे प्रश्न दिए गए हैं, जिनका उत...