लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 11 -- गोला गोकर्णनाथ। स्थानीय जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में कक्षा 2 के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सीखने की एक अनोखी यात्रा तय की। विद्यालय में आयोजित मापन गतिविधि सत्र के दौरान बच्चों ने हल्का-भारी, छोटा-लंबा, छोटा-बड़ा और पतला-मोटा जैसी कई अवधारणाओं को बेहद सरल और रोचक तरीके से समझा। बच्चों को अलग-अलग वस्तुएं दी गईं, जिन्हें उन्होंने अपनी समझ के अनुसार सही श्रेणियों में वर्गीकृत किया। किसी ने पेंसिल और स्केल की लंबाई नापते हुए फर्क बताया, तो किसी ने हल्की गेंद और भारी किताब को पहचानकर समूह में रखा। बच्चों की जिज्ञासा और उत्साह देखते ही बन रहा था। शिक्षकों ने गतिविधि आधारित शिक्षा को बढ़ावा देते हुए बताया कि इस तरह की सीखने की विधियां बच्चों में न केवल विषय की समझ बढ़ाती हैं, बल्कि अवलोकन क्षमता, निर्णय लेने की सोच और वास्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.